मेरठ पुलिस की बड़ी लापरवाही, लॉकडाउन के बावजूद दो दिन से चल रहा था जलसा

Edited By Ramkesh,Updated: 15 May, 2020 01:41 PM

meerut police negligence despite lockdown jalsa was going on for two days

लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। समाजिक एवं सास्किृत कार्यक्रमों पर पूरी तरह से 30 मई तक रोक है।

मेरठ: लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। समाजिक एवं सास्किृत कार्यक्रमों पर पूरी तरह से 30 मई तक रोक है। ऐसे में मेरठ जपनद के जली कोठी में एक जलसे के कार्यक्रम होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एडीएम सिटी अजय कुमार तिवारी ने गुरुवार रात छापा मारा। जलसे में 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मौके पर पुलिस को देखते ही जलसे में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जब कि इस मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इन लोगों के खिलाफ महामारी फैलाने एवं धारा 144 के उल्लंघन में केस दर्ज कर लिया है।

एडीएम सिटी अजय तिवारी के मुताबिक जली कोठी क्षेत्र में एक घर में दो दिनों से जलसा चल रहा था। किसी व्यक्ति ने गुरुवार रात इसकी खबर डीएम और एडीएम को फोन पर दी। यह भी बताया कि थाना पुलिस को इसकी भनक न लगे। पुलिस की यह सब पहले से जानकारी में है। देर रात एडीएम सिटी ने अपने गनर को साथ लेकर जलसा स्थल पर पहुंचे।  यूसुफ बादशाह नामक शख्स ने एडीएम को यह कहकर गुमराह करने का प्रयास किया कि वहां केवल 20-25 लोग मौजूद हैं।

ADM सिटी अजय तिवारी ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने बताया कि स्थानीय पुलिस को इसके बारे में जानकारी ना दी जाए। इस पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं पहुंच गए। उन्होंने जा कर देखा तो वे खुद सन्न रह गए। फिर उन्होंने स्थानीय पुलिस के इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिस के हाथ पॉव फूल गए। तुरंत पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन एवं महामारी फैलाने के आरोप में पॉच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!