Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Jan, 2020 02:27 PM
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून को शामिल करने का ट्वीट कर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वह इसे वापस...
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने लखनऊ विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में नागरिकता संशोधन कानून को शामिल करने का ट्वीट कर विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर वह इसे वापस लेंगी।
मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर बहस तो ठीक है लेकिन कोर्ट में इस पर सुनवाई जारी रहने के बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा इस अतिविवादित व विभाजनकारी कानून को पाठ्यक्रम में शामिल करना पूरी तरह गलत और अनुचित है। बसपा इसका सख्त विरोध करती है। यूपी के सत्ता में आने पर इसे अवश्य वापस ले लेगी।