बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी सपा में हुए शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

Edited By Imran,Updated: 05 Mar, 2022 02:53 PM

mayank joshi son of bjp mp rita bahuguna joshi joined sp

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी औपचारिक रूप से सपा में शामिल हो गए हैं। आज आजमगढ़ में अखिलेश  यादव ने मयंक जोशी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

आजमगढ़: बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी औपचारिक रूप से सपा में शामिल हो गए हैं। आज आजमगढ़ में अखिलेश  यादव ने मयंक जोशी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। 

बता दें कि सांसद रीता बहुगुणा जोशी भाजपा से अपने बेटे के लिए लखनऊ कैंट सीट से टिकट की मांग की थी, लेकिन भजपा ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया, जिसके बाद मयंक जोशी पार्टी से नाराज थे। वहीं, आज आजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा में शामिल हो गए। 

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार आजमगढ़ के लोग बीजेपी के लोगों को ऐसा पछाड़ेंगे,की उनका तंबू उड़ जाएगा,बीजेपी के लोग धुआं धुआं हो जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!