अमित शाह ने अखिलेश पर कजा तंज, कहा- यूपी में 30 साल तक सपा की नहीं बनेगी सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Oct, 2026 03:16 PM

amit shah took a dig at akhilesh saying that the sp will not form the governmen

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि उप्र में 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि अगर भाजपा तीसरी बार उप्र में सत्ता में आई तो यूसीसी लागू...

लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि उप्र में 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि अगर भाजपा तीसरी बार उप्र में सत्ता में आई तो यूसीसी लागू करेगी।  शाह ने शुक्रवार को यहां डॉक्टर राम मनोहर लोहिया विधि विश्‍वविद्यालय के सभागार में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।

कारसेवकों पर गोली चलने की घटना का शाह ने किया जिक्र
भाजपा सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने 30 अक्टूबर 1990 में अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि '' उप्र में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है। इसी दिन 1990 में अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाकर सरकार ने सरयू नदी को खून से लाल कर दिया था।'' उन्होंने सपा प्रमुख से सवाल करते हुए कहा कि ''मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं। आपने (सपा सरकार) राम भक्तों पर गोलियां चलाई और हमने (भाजपा) राम मंदिर बना दिया।

30 साल तक सपा की नहीं बनेगी सरकार, अखिलेश का दावा
उन्होंने आगे कहा , ''अखिलेश बाबू, आप नोट कर लीजिए कि उप्र में 30 साल तक आपकी सरकार नहीं बनेगी। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी।'' शाह ने कहा कि ''कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया।'' उन्‍होंने यह भी कहा कि उप्र में भाजपा सरकार अंगद का पैर है और उसे कोई नहीं हटा सकता है, फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है।

वोट चोरी  पर भाजपा संसद में चर्चा के लिए तैयार
उन्होंने विपक्षी दलों को चुनौती देते हुए कहा, ''मैच हारने के बाद अंपायर पर आरोप लगा है कि वोट चोरी हुई। भाजपा संसद में चर्चा के लिए तैयार है, एक बार आइए विशेष सत्र बुलाते हैं, हम एक-एक बात का जवाब देने को तैयार है, संसद में चर्चा कीजिए।'' इसके पहले, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रदेश अध्‍यक्ष व केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हो रही कार्यसमिति की इस बैठक में उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा की राष्‍ट्रीय महासचिव स्‍मृति ईरानी ,भाजपा के प्रदेश प्रभारी और राष्‍ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!