फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Jul, 2021 02:52 PM

married woman sacrificed dowry in laws murdered and hanged

सरकार भले ही दहेज के लिए कानून बना दी है उसके बावजूद महिलओं को दहेत की लिए यातनाएं झेलनी पड़ती है। ऐसा ही ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने ने आया है। जहां पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्याकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। पीड़ित परिजनों का आरोप है...

मुज़फ्फरनगर: सरकार भले ही दहेज के लिए कानून बना दी है उसके बावजूद महिलओं को दहेत की लिए यातनाएं झेलनी पड़ती है। ऐसा ही ताजा मामला मुजफ्फरनगर से सामने ने आया है। जहां पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्याकर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि बिना बताए ही विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया है। जिससे नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

जाकनकारी के मुताबिक मामला जिले के तहसील सरधना जिला मेरठ के गांव कपसाढ निवासी पिरु की पुत्री रूबी की शादी 10 मार्च 2015 को पुरकाजी के गांव भैसेनी निवासी विकास पुत्र पालला के साथ हुई थी। मृतका रूबी के भाई विपीन का आरोप है शादी के बाद से ही उसकी बहन के साथ अतिरिक्त दहेज बाइक ओर सोने की अंगूठी की मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। शुक्रवार को उसकी  बहना की हत्या कर दी गई उसके बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। उन्होंने बताया कि बिना सूचना के उसका अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर जब मायके गावं पहुंचे तो आरोपी ससुराल वाले फरार हो गए। 

पीड़ित परिजनों ने गांव में पहुंच कर जमकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही सीओ सदर और पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक महिला के भाई विपिन ने पति,ससुर,जेठ,जेठानी,ननद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!