जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए मनोज सिन्हा, UP से है गहरा नाता
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 06 Aug, 2020 09:30 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने यह
नयी दिल्ली/गाजीपुरः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। सिन्हा का जन्म एक जुलाई 1959 को पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के मोहनपुर में हुआ था। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के पिछड़े गांवों के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्र संघ का अध्यक्ष बनने के साथ ही 1982 से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई।
बता दें कि वह 1996 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए और उन्होंने 1999 में दोबारा जीत हासिल की। सिन्हा 1989 से 1996 तक भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रहे। वह 2014 में लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने पर तीसरी बार निचले सदन के लिए चुने गए। वह रेल राज्य मंत्री रहे हैं और बाद में उन्हें संचार मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार भी सौंपा गया था।
Related Story

SIR in UP: यूपी की मतदाता सूची से कटेंगे 2.89 करोड़ नाम! 1 करोड़ वोटरों का रिकॉर्ड गायब, मिलेगा...

UP में रेप केसों में आई 34 प्रतिशत की कमी, अपहरण और दहेज हत्या में भी गिरावट, ‘मिशन शक्ति'...

UP School Closed: 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी, कड़ाके की ठंड के बीच आया बड़ा आदेश, जानें कब...

'UP में पिछली सरकारों के माफिया राज ने बर्बाद किया कॉपरेटिव क्षेत्र, BJP ने संभाला', युवा सहकार...

UP Vidhansabha Winter Session की कार्यवाही शुरू; सीएम योगी बोले- हर माफिया का सपा से संबंध...

UP Vidhansabha Session: वंदे मातरम पर होगी 5 घंटे की विशेष चर्चा, 22 दिसंबर को पेश होगा अनुपूरक बजट

यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनौतियां भरा सफर शुरू, आसान नहीं है आगे की राह...

UP School Holiday: यूपी में कड़ाके की ठंड; बदला स्कूलों का समय और इस जिले में 20 दिसंबर तक अवकाश...

School Closed in Up: राजधानी में शीतलहर का कहर; इतने दिनों तक नर्सरी व प्री-प्राइमरी स्कूल बंद

UP में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 7 IAS और 22 PCS अधिकारियों का ट्रांस्फर, मिली...