SDM ज्योति मौर्या संग अफेयर मामले में मनीष दुबे की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज होगी FIR, निलंबन की कार्रवाई तेज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Jul, 2023 01:44 PM

manish dubey s problems increased in the case of affair with sdm

Manish Dubey: यूपी की महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस मामले में ज्योति से अफेयर के माम...

लखनऊ, Manish Dubey: यूपी की महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और आलोक मौर्य इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस मामले में ज्योति से अफेयर के मामले में मनीष दूबे पर गाज गिर सकती है। अब उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी और उनका निलंबन भी किया जाएगा। ज्योति मौर्या के पति अलोक मौर्या की शिकायत पर डीजी होमगार्ड ने डीआईजी प्रयागराज को मामले की जांच सौंपी थी। अब डीआईजी संतोष सिंह ने जांच रिपोर्ट डीजी बीके मौर्या को सौंप दी है। रिपोर्ट में मनीष दुबे को कसूरवार मानते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने और निलंबन की कार्रवाई के साथ ही विभागि जांच की भी संस्तुति की गई है। 
PunjabKesari
बता दें कि आलोक ने ज्योति मौर्या पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया है। ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है। दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
PunjabKesari
आलोक मौर्या और ज्योति मौर्या की वर्ष 2010 में शादी हुई थी। बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्या का चयन हो गया। ज्योति मौर्या ने एसडीएम के पद पर 16 वी रैंक हासिल की थी। ज्योति मौर्या इन दिनों बरेली में चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक कुमार मौर्या ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। 18 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!