पुलिस टीम पर पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Nov, 2022 07:06 PM

major action in stone pelting on police team six accused arrested

जिले के नखासा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला और पथराव किया गया जिसमे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संभल: जिले के नखासा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला और पथराव किया गया जिसमे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय में बृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज और चार कांस्टेबल हत्या के प्रयास के अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन उसके परिजन इस पुलिस टीम से भिड़ गए और उन्होंने अभियुक्त को भगाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा घर की छत से पुलिस टीम पर पथराव भी किया और इस संघर्ष में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि  उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मिश्रा के मुताबिक इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

बता दें कि पूरा मामला जिले के थाना नखासा क्षेत्र के मौहल्ला दीपा सराय का है। 20 दिन पुराने मामले में धारा 307 के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त रिजवान को पुलिस पकड़ने के लिए गई थी। उसी दौरान आरोपी पक्ष ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस पर हुए हमले में एसआई अश्वनी शर्मा, कांस्टेबल विकास कुमार व कपिल शर्मा घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मामले में तीन आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं।

आज मुख्य आरोपी की सूचना मिली जिसको पकड़ने के लिए पुलिस गई, लेकिन पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। हमले में घायल हुए पुलिसकर्मी थाना नखासा क्षेत्र की रायसत्ती पुलिस चौकी से जुड़े हैं। अश्वनी शर्मा चौकी प्रभारी हैं। हमले में कांस्टेबल विकास कुमार और कपिल शर्मा भी घायल हो गए हैं। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम धारा 307 के एक मुल्जिम को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने गई थी। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना स्थल पर एएसपी व सीओ सहित पुलिस बल को भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!