बुलंदशहर में बड़ा हादसा: कारखाने की छत गिरने से 2 महिलाओं की मौत, मलबे में 15 से अधिक फंचे

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Jan, 2022 07:22 PM

major accident in bulandshahr 2 women killed in factory roof collapse

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ‘सिरेमिक इंसुलेटर'' का निर्माण करने वाले एक कारखाने की छत शुक्रवार सुबह ढह गई। मलबे में तीन कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है , दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में ‘सिरेमिक इंसुलेटर' का निर्माण करने वाले एक कारखाने की छत शुक्रवार सुबह ढह गई। मलबे में तीन कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है , दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। जबकि 15 घायल हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र में ‘महाशक्ति' नाम के कारखाने में यह हादसा संभवत: उसकी छत पर रखे भारी सामान की वजह से हुआ। पुलिस के मुताबिक, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं। सिंह ने बताया कि दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के अस्पताल भेज दिया गया है, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि तीन अन्य कर्मचारी अब भी मलबे में फंसे हुए हैं।

कारखाने में सिरेमिक के इंसुलेटर बनाए जाते थे। विद्युतरोधी (इंसुलेटर) वे पदार्थ होते हैं जो तुलनात्मक रूप से विद्युत धारा के प्रवाह को रोकते हैं या जिनमें से होकर समान स्थितियों में बहुत कम धारा प्रवाहित होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!