Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 30 Nov, 2020 01:55 PM

उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव केस जिसमें उन्नाव की रहने वाली एक नाबालिग से बांगरमऊ से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। वहीं निर्भीक
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के चर्चित उन्नाव केस जिसमें उन्नाव की रहने वाली एक नाबालिग से बांगरमऊ से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। वहीं निर्भीक वकीलों में गिने जाने वाले पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह माखी का आज निधन हो गया।
बता दें कि माखी कांड के पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह माखी ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा लडा था। वह रायबरेली जनपद में दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसमें उनके मल्टीआर्गन डैमेज हो गए थे। इसके बाद वह एक साल से बेड पर थे उनका इलाज एम्स में चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उनका निधन हो गया।