BJP को लेकर बोलीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी- यह संत समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 01 Jan, 2021 10:56 AM

mahamandaleshwar himangi sakhi of kinnar akhade spoke about bjp

पशुपति अखाड़ा नेपाल और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत-समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वह चाहती है कि सनातन धर्म की नींव मजबूत...

मथुरा:  पशुपति अखाड़ा नेपाल और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत-समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। वह चाहती है कि सनातन धर्म की नींव मजबूत हो। सखी मां ने कहा कि भाजपा धर्म का कार्य कर रही है, वह चाहती है कि सनातन धर्म की नींव मजबूत हो और आने वाली पीढ़ी के लिए यह आदर्श बनें। यही कारण है कि वह उन मंदिरों को पुन: उभार कर ला रही है जिन पर मुगलों ने कब्जा किया हुआ था।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, यह सभी देशवासियों के लिए गौरव की बात है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उठाए गए विवाद पर उन्होंने कहा कि वर्तमान जन्मभूमि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का ही स्थान है, मुगलों ने अपने समय में इसमें बदलाव कर दिया। सरकार और संत समाज इस पर कार्य कर रहे हैं। यहां भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ से पहले वृन्दावन कुंभ मे सहभागिता करना उनका परम सौभाग्य होगा। आज उन्हें जो उपलब्धियां हासिल हो रहीं हैं, वे सब बांके बिहारी की ही कृपा से संभव है। उनका कहना था कि यदि उन्हें मौका मिला तो वे आगामी 2024 के चुनाव में यहां से सांसद का चुनाव लड़कर ब्रजवासियों की सेवा करेंगी। इससे पूर्व उन्होंने बिहारी जी, निधिवन, यमुना जी आदि के दर्शन व पूजन-अर्चन किया।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!