लखनऊः प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 मजदूर झुलसे

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Feb, 2020 05:25 PM

उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में बुधवार की दोपहर एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तेज लपट ने आसपास के मकानों को भी अपने चपेट में...

लखनऊः उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में बुधवार की दोपहर एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। तेज लपट ने आसपास के मकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। अग्निकांड की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग में पानी की टंकी के पास प्लाईवुड फैक्ट्री स्थापित है। लोगों के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद अचानक फैक्ट्री से धुएं का गुबार उठते हुए देखा गया। उस वक्त फैक्ट्री के भीतर कुछ मजदूर काम कर रहे थे। आग को देखकर मजदूर जान बचाकर बाहर भागे, तीन लपटों की चपेट में आकर झुलस गए। चंद पलों में लपटों ने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन घनी आबादी होने की वजह से दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में परेशानी हो रही है।

ऐशबाग में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों व नुकसान का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मिंटू नाम के व्यवसायी की है। आनन फानन में घायल तीन मजदूरों को सिविल अस्‍पताल भेजा गया। निदेशक डॉ. डीएस नेगी के मुताबिक, सभी घायल 15-20 फीसद झुलसे हैं। खतरे की कोई बात नहीं है। उपचार किया जा रहा है। 

 

 


 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!