बेटा नौकरी कर लो... सुनते ही भड़के दो सगे भाई, मां-बाप को पीट-पीटकर मार डाला, हथौड़े से सिर कूचा

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Jul, 2026 05:52 PM

2 brothers detained in ghaziabad on charges of murdering their parents

गाजियाबाद के 'क्रॉसिंग रिपब्लिक' इलाके में पारिवारिक झगड़े के बाद माता-पिता की कथित रूप से हत्या कर देने के मामले में दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी ...

Ghaziabad News : गाजियाबाद के 'क्रॉसिंग रिपब्लिक' इलाके में पारिवारिक झगड़े के बाद माता-पिता की कथित रूप से हत्या कर देने के मामले में दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को एक किरायेदार ने सूचना दी कि वीर नगर इलाके में मकान मालिक गंगाशरण, उनकी पत्नी विमलेश और उनके दो बेटों- दीपक और ललित के बीच हिंसक विवाद हो गया है।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
उन्होंने बताया कि किरायेदार ने पुलिस को जानकारी दी कि झगड़े के दौरान गंगाशरण और विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍होंने कहा, "पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

दोनों आरोपी बेटों से पूछताछ जारी
तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार 'फॉरेंसिक टीम' ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

संपत्ति विवाद की बात आई सामने
डीसीपी ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि परिवार में लंबे समय से घरेलू झगड़ा चल रहा था, जिसमें संपत्ति का विवाद भी शामिल था।" उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि कथित हत्याएं पारिवारिक झगड़े के कारण हुई बहस के दौरान की गईं।

स्थानीय लोगों ने क्या बताया
स्थानीय लोगों के अनुसार, माता-पिता ने कथित तौर पर दोनों बेटों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था तथा चूंकि दोनों कथित तौर पर बेरोजगार थे, जिसके कारण परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार रात, ऐसी ही एक बहस कथित तौर पर हिंसक हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उन्‍होंने बताया कि गंगाशरण के सिर पर चोटें आई थीं और गला घोंटे जाने का भी संदेह है। पुलिस का कहना है कि लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!