कॉल पर बात चल रही थी और तभी बजा सायरन... यूक्रेन युद्ध में UP के 22 साल के युवक की मौ/त, आखिरी शब्द सुन कांप जाएगी रूह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Jul, 2026 09:22 AM

deoria youth killed in russian attack on cargo ship in ukraine

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास बीते रविवार की रात रूसी हमले में एक जहाज पर नाविक के रूप में तैनात देवरिया निवासी अभिषेक निषाद की मौत हो गई। इसकी सूचना सोमवार की शाम उनके परिजनों को मिली। परिजनों ने शव वापस लाने की मांग....

Deoria News: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास बीते रविवार की रात रूसी हमले में एक जहाज पर नाविक के रूप में तैनात देवरिया निवासी अभिषेक निषाद की मौत हो गई। इसकी सूचना सोमवार की शाम उनके परिजनों को मिली। परिजनों ने शव वापस लाने की मांग की है। परिजनों के अनुसार, देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव के निवासी अभिषेक निषाद (22) पिछले महीने 10 जून को मुंबई के ओशन ग्रेस शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से वहां नौकरी पर गए। वह मालवाहक जहाज 'गोल्डन लिओ' पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे।

ये भी पढ़ें:- रात 11 बजे घर से आ रही थीं चीखें... कलयुगी बेटों ने मां-बाप के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

पिता कौशल निषाद ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मालवाहक जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई की शाम यूक्रेन के ओडेसा तट के निकट काला सागर में मालवाहक जहाज गोल्डन लियो पर रूसी सेना ने 3 मिसाइलों से हमला किया। कौशल निषाद ने बताया कि इस जहाज पर कुल 18 लोग सवार थे, जिसमें अभिषेक समेत कई लोग लापता हो गए। सोमवार की शाम मुंबई के रहने वाले शिपिंग कंपनी के एजेंट ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी कि हमले में अभिषेक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई की सुबह व फिर शाम को अभिषेक ने अपनी मां अनीता से मोबाइल पर बात की थी। शाम करीब 7 बजे बातचीत के दौरान ही यूक्रेन में हवाई हमले का सायरन बजने लगा।

ये भी पढ़ें:- 'साहब, जब तक वो न आ जाए ताला मत खोलो...' पत्नी के डर से 10 दिन कमरे में कैद रहा बीमार शिक्षक, UP का ये मामला कर देगा हैरान

पिता के मुताबिक, अभिषेक ने मां से कहा कि सायरन बज गया है, वह बंकर में जा रहे हैं और बाद में बात करेंगे लेकिन उसके बाद बात नहीं हो सकी। अभिषेक के पिता ने बांसगांव सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उन्‍होंने अनुरोध किया है कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से उनके बेटे के शव को भारत लाए। साथ ही हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!