'चेहरा नोचा, पेड़ पर टांगा...' खूंखार कुत्तों के आतंक से भड़के ग्रामीण, 12 लोगों को लहूलुहान करने वाले कुत्ते को मार डाला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Jul, 2026 01:44 PM

stray dogs create panic in prayagraj attack dozens of people in a week

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से 5-6 हमलावर कुत्तों ने महिलाओं और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। लगातार हो रहे...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से 5-6 हमलावर कुत्तों ने महिलाओं और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कुत्तों की घेराबंदी कर एक कुत्ते को मार डाला तथा उसे पेड़ से लटका दिया। मामले की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है।

ये भी पढ़ें:- मीट फैक्टरी में अचानक ऐसा क्या हुआ कि ICU में भर्ती करानी पड़ीं 4 महिला मजदूर, प्रशासन में मचा हड़कंप

ग्रामीणों के अनुसार, कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग घरों से निकलने से डर रहे हैं। बच्चों को बाहर खेलने नहीं भेजा जा रहा है। हमलावर कुत्तों ने कई लोगों के हाथ, पैर, चेहरा और कान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल करीब 5 लोगों को प्रयागराज के बेली अस्पताल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें:- रात 11 बजे घर से आ रही थीं चीखें... कलयुगी बेटों ने मां-बाप के साथ जो किया, सुनकर कांप जाएगी रूह

ग्रामीणों ने बताया कि 19 जुलाई की भोर में एक कुत्ता राघवेंद्र शुक्ला के घर में घुस गया और उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी अनुराधा शुक्ला भी हमले में घायल हो गईं। इसके अलावा राघव मुरारी शुक्ला, गायत्री देवी वर्मा, इंद्रलाल कुशवाहा तथा उनकी 7 वर्षीय पुत्री सहित कई अन्य लोग भी कुत्तों के हमले का शिकार हुए। इंद्रलाल की हाथ की उंगलियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जबकि राघवेंद्र शुक्ला के चेहरे और राघव मुरारी के सीने व हाथ पर गहरे घाव आए हैं।

ये भी पढ़ें:- 'साहब, जब तक वो न आ जाए ताला मत खोलो...' पत्नी के डर से 10 दिन कमरे में कैद रहा बीमार शिक्षक, UP का ये मामला कर देगा हैरान

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क के पास स्थित गौशाला, तालाब और श्मशान क्षेत्र में मृत पशुओं को खुले में फेंक दिया जाता है। आवारा कुत्ते लंबे समय से इन पशुओं के शवों को नोच-नोचकर खाते रहे हैं, जिससे उनका व्यवहार अत्यधिक आक्रामक हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही कुत्ते अब लोगों पर लगातार हमले कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 'मरकर दिखाओ, हां-हां ठीक है...' बोलकर घर चली गई प्रेमिका, पीछे कमरे से मिली प्रेमी की ला/श... WhatsApp चैट खंगाल रही पुलिस

घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, कोरांव के उपजिलाधिकारी तथा खीरी थाना पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर हमलावर कुत्तों को पकड़ने और मृत पशुओं के निस्तारण की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र प्रभावी कारर्वाई नहीं हुई तो किसी बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!