Loksabha Election 2019: एक नजर गाजीपुर लोकसभा सीट पर

Edited By Ruby,Updated: 18 May, 2019 12:02 PM

loksabha election 2019 a look at ghazipur lok sabha constituency

गाजीपुरः प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक सीट है गाजीपुर। इस सीट की संसदीय संख्या 75 है। इतिहासकारों के मुताबिक गाजीपुर की स्थापना तुगलकवंश के शासन काल में सैय्यद मसूद गाजी ने कि थी, लेकिन कुछ इतिहासकार मानते हैं कि इसका प्रचीन नाम गाधिपुर था।...

गाजीपुरः प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक सीट है गाजीपुर। इस सीट की संसदीय संख्या 75 है। इतिहासकारों के मुताबिक गाजीपुर की स्थापना तुगलकवंश के शासन काल में सैय्यद मसूद गाजी ने कि थी, लेकिन कुछ इतिहासकार मानते हैं कि इसका प्रचीन नाम गाधिपुर था। जिसे बाद में बदल कर गाजीपुर किया गया। गाजीपुर में ही अंग्रेजों ने 1820 में विश्व में सबसे बड़े अफीम के कारखाने की स्थापना कि जिसे इस शहर ने आज भी संजो कर रखा है।

PunjabKesari

बात करें इस सीट के राजनैतिक इतिहास कि तो पहला चुनाव यहां 1957 में हुआ और इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हर प्रसाद सिंह संसद पहुंचे। 1962 के चुनाव में कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह गहमरी संसद पहुंचे। 1967 के चुनाव में सीपीआई के एस पांडेय यहां से चुनाव जीते। 1971 में सीपीआई के सरजू पांडेय चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 1977 में हुए चुनाव में भारतीय लोकदल के गौरी शंकर राय चुनाव जीते। 1980 और 1984 के चुनाव में कांग्रेस से जैनुल बशर चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 1989 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जगदीश ने यहां चुनाव जीता। वहीं 1991 के चुनाव में सीपीआई के विश्वनाथ शास्त्री यहां से जीते। 1996 के चुनाव में यहां बीजेपी का खाता खुला..और मनोज सिन्हा चुनाव जीत कर संसद पहुंचे।1998 के चुनाव में सपा का खाता खुला और ओमप्रकाश यहां से सांसद बने। 1999 के चुनाव में मनोज सिन्हा दुबारा यहां से सांसद चुने गए। 2004 में अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के खाते से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे। 2009 के चुनाव में सपा के राधे मोहन सिंह यहां से संसद पहुंचे। वहीं 2014 की मोदी लहर में मनोज सिन्हा तीसरी बार यहां से जीत कर संसद पहुंचे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मनोज सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है और बसपा ने एक बार फिर अफजाल अंसारी पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने जन अधिकार पार्टी को समर्थन दिया है और अजीत प्रसाद कुशवाहा मैदान में हैं।

PunjabKesari

गाज़ीपुर लोकसभा के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें आती हैं। जिनमें जखनियां, , सैदपुर, गाजीपुर, जमनियां और जंगीपुर विधानसभा शामिल है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जमनियां और गाजीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी , सैदपुर और जंगीपुर सीट पर समाजवादी पार्टी और जखनियां सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने चुनाव जीता।

PunjabKesari

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में गाज़ीपुर सीट पर कुल 18 लाख 51 हज़ार 875 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 9 हज़ार 99 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 42 हज़ार 712 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 64 है।

PunjabKesari

गाजीपुर लोकसभा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खाते से मनोज सिन्हा तीसरी बार सांसद बने। मनोज सिन्हा को इस चुनाव में कुल 3 लाख 6 हज़ार 929 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर सपा कि शिवकन्या कुशवाहा रही। शिवकन्या को कुल 2 लाख 74 हज़ार 477 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के कैलाश नाथ सिंह यादव रहे। कैलाश को कुल 2 लाख 41 हज़ार 645 वोट मिले।

PunjabKesari

2009 के लोकसभा चुनाव में सपा के राधे मोहन सिंह चुनाव जीते। राधे मोहन सिंह को कुल 3 लाख 79 हज़ार 233 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा से अफज़ाल अंसारी रहे। अफजाल को कुल 3 लाख 9 हज़ार 924 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बीजेपी के प्रभुनाथ रहे। प्रभुनाथ को कुल 21 हज़ार 679 वोट मिले।

PunjabKesari

2004 के लोकसभा चुनाव में अफजाल अंसारी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़े और चुनाव जीते। इस चुनाव में अफजाल अंसारी को कुल 4 लाख 15 हज़ार 687 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी के मनोज सिन्हा रहे। मनोज सिन्हा को कुल 1 लाख 88 हज़ार 910 वो मिले। तीसरे नंबर पर बसपा के उमाशंकर रहे। उमाशंकर को कुल 1 लाख 85 हज़ार 120 वोट मिले।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!