Kannauj News: चाचा ने भतीजे को बेरहमी से गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Dec, 2023 03:15 PM

kannauj news uncle shot and killed his nephew

Kannauj News:  जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के अनुसार, तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर में सत्यपाल कठेरिया...

Kannauj News:  जिले के थाना तालग्राम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के अनुसार, तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम जयसिंहपुर में सत्यपाल कठेरिया और उसके भाई सूरजपाल के बीच विवाद था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम 7 बजे सूरजपाल अपने साथियों के साथ अपने भाई सत्यपाल कठेरिया के घर पहुंचा और झगड़ा होने पर अपने भतीजे सतेंद्र सिंह (30) पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।

चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या
उन्होंने बताया कि गोली चलने से सतेंद्र के साथ घर में मौजूद सचिन व अंकित भी घायल हो गए और अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद सतेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक आनंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि घायल सचिन व अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें:-

रिश्ता शर्मशार! किशोरी से चाचा अखिलेश ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके चाचा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी के साथ 29 नवंबर की रात उसके सगे चाचा ने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर गुरुवार को आरोपी अखिलेश यादव (28 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे बलिया की एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!