पहलवान ब्रह्मानंद यादव की बेरहमी से ह/त्या, तरीका उड़ा देगा होश... पड़ोसी ही निकले कातिल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Sep, 2026 06:45 AM

five people arrested in connection with wrestler in sant kabir nagar

उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव और राकेश यादव के...

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव और राकेश यादव के रूप में हुई है। सभी खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भक्तन गोसाईंपुर गांव के निवासी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, 35 वर्षीय ब्रह्मानंद यादव 22 सितंबर को मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने राकेश यादव के घर के पास उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर बांस के डंडों और कुल्हाड़ी से हमला किया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल 4 बांस के डंडे, एक लोहे का फावड़ा और लाल मिर्च पाउडर बरामद किया है।

ये भी पढ़ें:- BJP को बड़ा झटका: फतेहाबाद से 4 बार के विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, नेताओं में शोक की लहर

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों का ब्रह्मानंद से पुराना विवाद था और उन्होंने आगामी ग्राम प्रधान चुनाव में उनके भाई रामाकांत यादव को हराने के लिए कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!