हाथरस रेप पीड़िता के परिवार ने प्रियांक के ऑफर को ठुकराया, कहा- राजनीति में आए तो नहीं मिलेगा न्याय

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Jan, 2022 02:19 PM

justice will not be available if you come to politics

उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को पाने के लिए कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी विधान सभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत शत टिकट देने का ऐलान किया है। इसी क्रम में चुनावी समीकरण को साधने के लिए उन्नाव और हाथरस रेप पीड़ित के परिवार की किसी महिला...

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन को पाने के लिए कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी विधान सभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत शत टिकट देने का ऐलान किया है। इसी क्रम में चुनावी समीकरण को साधने के लिए उन्नाव और हाथरस रेप पीड़ित के परिवार की किसी महिला को टिकट देने का फैसला किया है।  इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका को राजनीति में नया दव चल कर योगी सरकार पर सवाल खड़े कर सकें। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने प्रियंका के इस ऑफर को ठुकरा दिया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक  उनका पहला उद्देश्य न्याय को पाना है। न कि राजनीति करना।  रेप पीड़ित के भाई संदीप  बताया कि 'आशा सिंह की बेटी का आरोपी जेल में है। अभी हम केस लड़ रहे हैं। अगर राजनीति में आए तो फिर हमारे खिलाफ भी राजनीति होगी। केस कमजोर करने की कोशिश होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में तैनात जवान उसी सरकार के हैं, जिसके खिलाफ कांग्रेस में खड़ा करना चाहती है।

रेप पीड़ित भाई ने बताया कि हमारे गांव में 4 घर दलितों के हैं। पूरे गांव में करीब सवा सौ परिवार रहते हैं।  रेप का आरोप जिन पर लगा है वे भी ठाकुर हैं। हमारे साथ वैसे भी हादसे के वक्त कोई खड़ा नहीं हुआ। फिर भी किसी वक्त कुछ भी हो सकता है।  उन्होंने बताया कि आरोपी इतने दबंग किस्म है कि सरकार को हमें सुरक्षा देनी पड़ी।  पीड़िता ने बताया कि यदि हम राजनीति में आते है तो हमारे खिलाफ साजिश होगी। हमारा उद्देश्य न्याय प्राप्त करना है न कि राजनीति करना। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!