गोलीकांड से थर्राया जौनपुर: युवक ने 5 लोगों को मारी गोली, एक की मौत... दो की हालत गंभीर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 03 May, 2022 11:11 AM

jaunpur stunned by the shooting the youth shot 5 people one died

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में में सोमवार को देर रात एक युवक ने 05 लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में में सोमवार को देर रात एक युवक ने 05 लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है।       
PunjabKesari
पुलिस के अनुसार जिले में नेवढि़या थाना क्षेत्र के रामनगर में बीती रात करीब 12 बजे सभी हुए इस गोली कांड में सभी घायलों को जौनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर आसपास के थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुरानी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार जिले में नेवढि़या थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रविंद्र यादव का परिवार दो दिन पहले मुंबई से आया है। उनकी बेटी खुशबू के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के लोग भोजन के बाद अपने-अपने कमरे में थे, तभी पड़ोस का आकाश उर्फ राजू पिस्टल लेकर पहुंचा।       
PunjabKesari
आरोप है कि आकाश उर्फ राजू ने खुशबू के दादा राजबली (70) पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गयी, यह देख रविंद्र यादव (55) उनकी मां शांति देवी, पत्नी विमला देवी (45) और बेटा गौरव (13) नीचे आए। इन्हें भी आकाश ने गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस आ गई। इस बीच मड़ियाहूं के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संत कुमार उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंच गये। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि दो की हालत गंभीर है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!