Edited By Harman Kaur,Updated: 08 Dec, 2023 04:51 PM

Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बच्चों के बीच झगड़े के बाद उपजे विवाद में बीच-बचाव करने गए 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को लाठी डंडों से पीटा गया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई....
Badaun Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बच्चों के बीच झगड़े के बाद उपजे विवाद में बीच-बचाव करने गए 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को लाठी डंडों से पीटा गया। जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विवाद सुलझाने गए बुजुर्ग पर 3 लोगों ने लाठी डंडों से किया था हमला
घटना जिले के कहजरतपुर थानाक्षेत्र के असफपुर गांव की है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की रात गांव में खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया। जिसके बाद दो समूह से लोग आमने-सामने आ गए और लाठी डंडों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार इस बीच, बुजुर्ग रामशरण विवाद हल करने गए लेकिन उन पर तीन लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें....
- Gorakhpur: 'बेटी को बेचा नहीं था शादी की थी...अब फंसाना चाहती है', सामने आया मां का बयान
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ शुरू किया अभियान

मृतक बुजुर्ग के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज
स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।