अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ शुरू किया अभियान

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Dec, 2023 04:39 PM

aligarh muslim university starts

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने विभिन्न छात्रावासों में अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह अभियान बृहस्पतिवार की शाम को शुरू किया गया...

अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) ने विभिन्न छात्रावासों में अवैध रूप से काबिज लोगों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह अभियान बृहस्पतिवार की शाम को शुरू किया गया। उनका कहना था कि यह एक बड़े सफाई अभियान की महज शुरुआत है और जब तक ऐसे अवैध तत्वों से परिसर को मुक्त नहीं कर दिया जाता, यह अभियान जारी रहेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को दोपहर में कुलपति द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक की गई जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उनके अनुसार यह बैठक परिसर में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी। इससे पूर्व, बुधवार की शाम परिसर में गोलीबारी की घटना घटी थी जिसमें अनीगा रोशन खयाल नाम की मेडिकल की छात्रा घायल हुई थी। मौलाना आजाद पुस्तकालय के निकट दो समूहों के बीच यह गोलीबारी हुई थी। इस घटना में घायल हुई छात्रा अनीगा को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इसकी हालत खतरे से बाहर बताया है।

यह भी पढ़ेंः दलित महिला से दुष्कर्म, वीडियोग्राफी और ब्‍लैकमेलिंग....अब आरोपी शख्स को मिली ऐसी सजा जो सारी उम्र रहेगी याद

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर ने कहा कि गोली चलाने की इस घटना में तीन लोग शामिल थे और ये तीनों व्यक्ति बाहरी थे। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम ने एक छात्रावास में छापा मारा जहां मेहताब नाम के बदमाश को पकड़ा गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मेहताब और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल के महीनों में परिसर में कई हिंसक घटनाएं सामने आई हैं और छात्रावासों को अवैध कब्जा धारकों से खाली कराने का कदम भले ही देर से उठाया गया, लेकिन यह स्वागत योग्य कदम है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!