'Dhurandhar पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैला रही....', सपा नेता बोले- भारत सिर्फ पाक को कोसने... Veer Zaara एकता का संदेश! सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Dec, 2025 02:39 PM

rajkumar bhati s statement created a stir on social media

ग्रेटर नोएडा के दादरी से सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने हाल ही में फिल्मों के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। भाटी का कहना है कि भारत के कई साहित्यकार और फिल्ममेकर पाकिस्तान को लेकर फोबिया में रहते हैं .....

गाजियाबाद: ग्रेटर नोएडा के दादरी से सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने हाल ही में फिल्मों के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है। भाटी का कहना है कि भारत के कई साहित्यकार और फिल्ममेकर पाकिस्तान को लेकर फोबिया में रहते हैं।

हाल में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर भाटी ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ नफरत फैला रही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारे कवि और फिल्मकार पाकिस्तान को गाली देकर प्रसिद्धि पाते हैं। लेकिन कई रचनाकारों ने ऐसी रचनाएं भी दी हैं, जो भारत-पाकिस्तान एकता का संदेश देती हैं।” भाटी ने ‘वीर ज़ारा’ फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें दोनों देशों के बीच भाईचारे का संदेश दिया गया था। उन्होंने यह भी साफ किया कि ‘धुरंधर’ जैसी फिल्में जनहित में नहीं हैं। 

राजनेताओं पर कटाक्ष
भाटी ने नेताओं पर भी हमला बोला। उनका कहना है कि कई राजनीतिज्ञ सिर्फ वोट के लिए पाकिस्तान को गाली देते हैं। उन्होंने कहा, “भारत और पाकिस्तान की जनता को इससे नुकसान होता है। अगर हम मित्रता और भाईचारे की बात करेंगे, तो दोनों देशों को फायदा होगा। भारत को भी सिर्फ पाकिस्तान को कोसने की मानसिकता नहीं अपनानी चाहिए। इससे किसी को लाभ नहीं मिलेगा।”

सोशल मीडिया पर बहस
राजकुमार भाटी के बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि सपा नेता पाकिस्तान के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों रखते हैं। कुछ ने इसे बिहार और आगामी यूपी चुनाव 2027 के राजनीतिक असर से भी जोड़कर देखा है।

यह भी पढ़ें : Dharmendra की एक ख्वाहिश रह गई अधूरी, निधन से ठीक पहले 'हीमैन' ने बोले थे ये शब्द! उनकी आखिरी इच्छा बताकर रो पड़ीं Hema Malini 

UP Desk : एक्टर और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने अपने गुज़र चुके पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र के लिए गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेयर मीट रखी। पॉलिटिकल फ्रेटरनिटी और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज दिवंगत एक्टर और लेजेंड को सम्मान देने प्रेयर मीट में पहुंचे। होम मिनिस्टर अमित शाह, BJP प्रेसिडेंट जेपी नड्डा और कई मंत्रियों-सांसदों को प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियों- ईशा और अहाना को संवेदनाएं देते हुए देखा गया ... पढ़ें पूरी खबर....   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!