बिकरू कांड के कुख्यात विकास दुबे की 67 करोड़ की संपत्तियां हुई जब्त, रिश्तेदारों को भी लगा झटका

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 09 May, 2022 01:41 PM

infamous vikas dubey s properties worth 67 crores were

यूपी के बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ संपत्तियां जब्त की गई हैं।  इन जब्त हुई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति, मां की संपत्ति...

कानपुर: यूपी के बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ संपत्तियां जब्त की गई हैं।  इन जब्त हुई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति, मां की संपत्ति और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल है। कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है।

इनमें बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में 13 अचल तो बाकी 10 चल संपत्तियां हैं। अब संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। कानपुर देहात व लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने का पत्र भेजा जाएगा।

बिकरू कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे, उसकी पत्नी रिचा दुबे और अन्य रिश्तेदार की बेनामी संपत्तियों की काफी समय से जांच चल रही थी। विकास के बिकरू स्थित मकान पर बुलडोजर चलने के बाद उसकी अन्य संपत्तियों पर भी नजर थी। पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम कोर्ट ने संपत्तियां जब्त कर लीं। ये संपत्तियां विकास दुबे, उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू, बेटे आकाश और शानू के नाम पर हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!