कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में UP ने रचा इतिहास, घनी आबादी के बावजूद देश में अव्वल

Edited By Umakant yadav,Updated: 08 Jul, 2021 05:19 PM

in the case of corona vaccination up tops the country

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लगभग काबू कर चुका घनी आबादी वाला उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र को पछाड़ कर देश में पहले स्थान पर काबिज हो गया है।

लखनऊ: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को लगभग काबू कर चुका घनी आबादी वाला उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र को पछाड़ कर देश में पहले स्थान पर काबिज हो गया है। सूबे के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरूवार को बताया कि प्रदेश में आज चार लाख 91 हजार 920 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गयी जिसके साथ यहां अब तक तीन करोड़ 58 लाख 35 हजार 932 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जो देश में अब तक सर्वाधिक है।       

उन्होंने बताया कि इस अवधि में महाराष्ट्र में तीन करोड़ 56 लाख 98 हजार 916 लोगों को वैक्सीन दी गयी है और वह दूसरे स्थान पर आ गया है। गुजरात में आज सिर्फ 4867 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया जिसके साथ यह पश्चिमी राज्य अब तक दो करोड़ 73 लाख 45 हजार 476 के टीकाकरण के साथ तीसरे स्थान पर है वहीं राजस्थान दो करोड़ 60 लाख और कर्नाटक दो करोड़ 49 लाख के आंकड़े के साथ चौथे और पांचवे स्थान पर है।      

प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 98 लाख 48 हजार 583 से अधिक कोविड टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 33 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला, जबकि शेष में इकाई अंक में संक्रमित पाए गए। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6 प्रतिशत हो गई है जबकि श्रावस्ती,कासगंज और अलीगढ कोरोना मुक्त जिले बन चुके है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 112 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 258 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में 1,789 एक्टिव केस हैं, इसमें 1,334 लोग होम आइसोलेशन में है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!