प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब नहीं पाल रहा मैं: अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Oct, 2019 09:14 AM

i am not dreaming of becoming prime minister akhilesh

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में जुटे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश का अगला नया प्रधानमंत्री बनाने में उनकी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी लेकिन वह खुद इस पद का सपना नहीं देख रहे हैं।

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकजुटता की कोशिशों में जुटे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश का अगला नया प्रधानमंत्री बनाने में उनकी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी लेकिन वह खुद इस पद का सपना नहीं देख रहे हैं। 

अखिलेश ने यहां पत्रकार वार्ता में कहा ‘‘देश का अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, इसमें सपा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।'' उन्होंने कहा ‘‘सपा कार्यकर्ता मिलकर देश का नया प्रधानमंत्री बनाएंगे।'' हालांकि अखिलेश ने यह भी स्पष्ट कहा कि वह पीएम नहीं बनना चाहते। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा कोई इतना बड़ा सपना नहीं है। हम यहीं उत्तर प्रदेश में रहना चाहते हैं।'' सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने गठबंधन के नये रास्ते बना दिये हैं। इसी से तो भाजपा परेशान है।

मालूम हो कि अखिलेश लोकसभा के आगामी चुनाव से पहले विपक्षी दलों के गठबंधन की भरसक कोशिश कर रहे हैं। बसपा तथा अन्य विपक्षी दलों की मदद से सपा ने गत मार्च में गोरखपुर और फूलपुर की प्रतिष्ठित लोकसभा सीटों के उपचुनाव जीते थे। इसके अलावा सपा ने हाल में हुए कैराना लोकसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी तबस्सुम हसन को समर्थन दिया था और वह चुनाव जीत गयी थीं। गठबंधन की हर मुमकिन कोशिश कर रहे अखिलेश ने हाल में यह भी कहा था कि वह लोकसभा चुनाव में बसपा के लिये दो-चार सीटों का त्याग करने को भी तैयार हैं। भाषा सलीम वैभव

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!