बेलगाम घोड़े ने मचाया उत्पात, अपने आगे-पीछे दौड़ाकर पुलिसवालों के छुड़ाए पसीने

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2017 11:38 AM

horse unbridled rage  violence its back and forth dudhakr police rescued sweat

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेलगाम घोड़े ने जमकर उत्पात मचाया।

मेरठ:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बेलगाम घोड़े ने जमकर उत्पात मचाया। बेलगाम घोड़ा काफी समय तक इधर-उधर दौड़ता रहा। घोड़े के उत्पात की खबर का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस घोड़े ने पुलिस वालों को भी खूब दौड़ाया। काफी घंटे की मशक्कत के बाद एक तांगा चालक ने बेलगाम घोड़े को काबू किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

घोड़े ने सड़क पर जमकर मचाया उत्पात
जानकारी के अनुसार मामला मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के गणेशपुरी सब्जी मंडी के पास का है। जहां पर 2-3 घोड़े घास चर रहे थे, तभी अचानक से एक घोड़ा बिदककर बेकाबू हो गया। उसने सड़क पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इधर-उधर दौड़ते घोड़े ने कई लोगों को घायल कर दिया। घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घोड़े को पकड़ने के काफी प्रयास किए लेकिन बात नहीं बनी। बेलगाम घोड़े ने सड़क पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इधर-उधर दौड़ते घोड़े ने कई लोगों को घायल कर दिया।

तांगा चालक ने किया घोड़े को काबू
बताया जा रहा है कि बेलगाम घोड़े को काबू करने में सीओ ब्रहमपुरी धर्मेंद्र चौहान, इंस्पेक्टर दिनेश सिंह और वन विभाग के कर्मचारी भी फेल हो गए। इस दौरान घोड़े को एक तांगा चालक ने उस समय काबू किया जब घोड़ा दौड़ता हुआ जेनिस पैलेस के पास पहुंचा। घोड़ा काबू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!