Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Jul, 2023 09:47 AM

Ghaziabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज यानी मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत होने की सूचना है। ये...
Ghaziabad Road Accident (संजय मित्तल): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज यानी मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत होने की सूचना है। ये हादसा एनएच-9 पर क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में सुबह करीब 7 बजे हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों बुरी तरह फंस गए। जिन्हें पुलिस ने किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा। गनीमत रही कि जिस वक्त हादसा हुआ बस में बच्चे नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव का काम शुरू किया है।

बता दे कि यह हादसा तब हुआ जब मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहा था। टीयूवी गाड़ी में 4 बड़े और 4 बच्चे सवार थे। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर विजय नगर फ्लाईओवर के ऊपर गलत दिशा में आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बस के गलत दिशा से आ रही थी। जिसकी वजह से कार से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

CM ने जताया दुख
इस हादसे की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी के दफ्तर के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया- मुख्यमंत्री ने जनपद गाजियाबाद में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।