Holidays List 2026: सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, 2026 में 9 बार मिलेगी 3-3 दिन की छुट्टी, इन कर्मचारियों की तो बल्ले-बल्ले! लॉन्‍ग वीकेंड करेंगे Enjoy

Edited By Purnima Singh,Updated: 06 Dec, 2025 07:26 PM

holidays list 2026

Holidays List 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार, राज्य कर्मचारियों को 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 निर्बंधित अवकाश मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि इन सार्वजनिक...

Holidays List 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस कैलेंडर के अनुसार, राज्य कर्मचारियों को 24 सार्वजनिक अवकाश और 31 निर्बंधित अवकाश मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि इन सार्वजनिक छुट्टियों में 6 शुक्रवार और 3 सोमवार पड़ रहे हैं, जिससे लंबा वीकेंड मिलने की संभावना बढ़ गई है। 

यहां देखें पूरी लिस्ट :- (Holidays List 2026) 

PunjabKesari


PunjabKesari
5 दिवसीय कार्यालयों के लिए डबल खुशखबरी (Holidays List 2026) 
जिन कार्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक काम होता है, उनके कर्मचारियों के लिए 2026 खुशियों का पिटारा खोलने वाला है। ऐसा 9 बार होगा जब उन्हें लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। यानी साल भर में नौ ‘लॉन्ग वीकेंड’ तय हैं। इन कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए साल 2026 बेहद  खास होने वाला है। 

6 दिवसीय कार्यालयों को भी मिलेगा बड़ा फायदा (Holidays List 2026) 
जिन कार्यालयों में 6 दिन काम होता है, उनके कर्मचारियों के लिए भी राहत है। छुट्टियों के हिसाब से उन्हें साल में 6 बार लगातार दो दिन का अवकाश मिल सकेगा। शुक्रवार की 6 छुट्टियां इनके लिए उपयोगी साबित होंगी।

वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित (Unrestricted) अवकाश की लिस्ट

तारीख        (दिन)         निर्बंधित अवकाश
1 जनवरी    (गुरुवार)         नव वर्ष दिवस
14 जनवरी  (बुधवार)         मकर संक्रांति
23 जनवरी  (शुक्रवार)        बसंत पंचमी
24 जनवरी  (शनिवार)        जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस
1 फरवरी    (रविवार)         संत रविदास जयंती
4 फरवरी    (बुधवार)          शबे बारात
5 मार्च        (गुरुवार)          होली
13 मार्च      (शुक्रवार)         जमात-उल-विदा (अलविदा)/रमजान का अंतिम शुक्रवार
19 मार्च      (गुरुवार)          चेटी चंद
22 मार्च      (रविवार)          ईद-उल-फितर
4 अप्रैल      (शनिवार)         ईस्टर सैटरडे
5 अप्रैल      (रविवार)          महार्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुह्य जयंती
6 अप्रैल      (सोमवार)        ईस्टर मंडे
17 अप्रैल    (शुक्रवार)        चंद्रशेखर जयंती
19 अप्रैल    (रविवार)         परशुराम जयंती
9 मई         (शनिवार)        लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती
28 मई       (गुरुवार)          बकरीद
25 जून      (गुरुवार)          मोहर्रम
4 अगस्त    (मंगलवार)       चेहल्लुम
17 सितंबर  (गुरुवार)          विश्वकर्मा पूजा
28 सितंबर  (शुक्रवार)         अनंत चतुर्दशी
2 अक्टूबर   (शुक्रवार)        गांधी जयंती
11 अक्टूबर  (रविवार)        महाराजा अग्रसेन जयंती
19 अक्टूबर  (सोमवार)       महाष्टमी
26 अक्टूबर  (सोमवार)       महर्षि वाल्मीकि जयंती
31 अक्टूबर  (शनिवार)       सरदार वल्लभभाई पटेल तथा आचार्य नरेंद्र देव जयंती
8 नवंबर       (रविवार)        नरक चतुर्दशी
19 नवंबर     (रविवार)        छठ पूजा पर्व
16 नवंबर     (सोमवार)       वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस
16 दिसंबर    (बुधवार)        हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स
23 दिसंबर    (बुधवार)        चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस
24 दिसंबर    (गुरुवार)       क्रिसमस ईव

यह भी पढ़ें : फेमस एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के इस खास सदस्य ने किया सुसाइड, सदमे में पूरी फैमिली; वजह जान हर किसी को लगा शॉक

UP Desk : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी ममेरी बहन अचला ने महज 22 साल की उम्र में अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड की परेशानियों के कारण मानसिक रूप से दबाव में थी। उनके बॉयफ्रेंड पर आरोप है कि उसने उन्हें ड्रग एडिक्ट होने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला .... पढ़ें पूरी खबर....  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!