तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Aug, 2022 02:07 PM

high speed havoc truck hit bike rider woman dies painfully

जिले के नई मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई तथा उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर रात नई मंडी थाना क्षेत्र में जानसठ...

मुजफ्फरनगर: जिले के नई मंडी क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई तथा उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर रात नई मंडी थाना क्षेत्र में जानसठ मार्ग के नजदीक तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार नीता देवी (45) की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में नीता देवी का बेटा और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया। सूत्रों ने बताया कि इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मुजफ्फरनगर-जानसठ मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया और ट्रक को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। हादसे में मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!