देशद्रोही की भाषा बोल रहे हैं वारिस पठानः केशव प्रसाद मौर्य
Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Feb, 2020 02:24 PM

ओवैसी की पार्टी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के भड़काऊ भाषण की निंदा करते हुए महाशिवरात्रि पर बनारस पहुंचे उत्तर प्रदेश के...
वाराणसीः ओवैसी की पार्टी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान के भड़काऊ भाषण की निंदा करते हुए महाशिवरात्रि पर बनारस पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पठान देशद्रोही की भाषा बोल रहे हैं। उनका बयान देश को गृहयुद्ध में झोंकने वाला है। ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
बता दें कि वारिस पठान ने बीते 15 फरवरी को एक सभा में भड़काऊ भाषण दिया था जिसमें 15 करोड़ लोगों के 100 करोड़ पर भारी पड़ने की बात कही थी। उनके इस बयान को लेकर चौतरफा निंदा हो रही है।
महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने बनारस आए मौर्य ने कहा कि वारिस पठान जैसे लोगों की ऐसी भाषा देश स्वीकार नहीं कर सकता। सार्वजनिक सभाओं में इस तरह की बयानबाजी से इनकी मानसिकता उजागर होती है। योगी के विधानसभा में भाषण के अंदाज व अन्य मसलों पर घेरने के मसले पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी दल हताश-निराश हैं इसलिए सरकार के हर फैसले का विरोध कर रहे हैं। उनपर टिप्पणी कर रहे।
डिप्टी CM ने कहा कि विरोधियों को समाज में कहीं स्थान नहीं मिल रहा। सरकार की नीतियों के चलते अखिलेश यादव का 2022 का सपना भी रोज चूर होता है। सोनभद्र में स्वर्ण भंडार मिलने के बाबत पर डिप्टी CM ने कहा कि यह महादेव और प्रभु श्रीराम का उत्तर प्रदेश की धरती को आशीर्वाद है। सोनांचल में स्वर्ण भंडार मिलने से देश के आर्थिक विकास की दर बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश भी देश के आर्थिक विकास में अपना बड़ा योगदान देगा।
Related Story

अध्यापक ने छात्रों को मुर्गा बनाया, विरोध पर बोला- चुप रह... तू यहां का मालिक नहीं... चल बाहर...

लखनऊ में महासंग्राम! विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी, कई दिग्गज नेता नजरबंद; योगी सरकार के खिलाफ...

राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा का हंगामा- CM योगी बोले, लोकतंत्र को कमजोर करता है ऐसा आचरण

गुरुजी की हैवानियत: मासूम बच्चों को मुर्गा बनाकर दी तालिबानी सजा! सस्पेंड हुए तो बोले- 'मैं तो योग...

AIMIM नेता के काफिले का स्टंट वीडियो वायरल, मुराद अली बोले- पुराना है वीडियो

1 लाख से भी नीचे आएगा सोना! रिकॉर्ड हाई से इतने हजार फिसला गोल्ड, एक्सपर्ट्स बोले- अभी और टूटेंगे...

नोएडा केस में नया मोड़! मृतक का भाई बोला- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है, दोनो लिव इन में थे

'BJP ने कानपुर को 'बदनामपुर' बना दिया', योगी सरकार पर अखिलेश का हमला, बोले- हादसों और झगड़ों का...

रिश्ते हुए तार-तार! चाची और भतीजे में अवैध संबंध; घर छोड़कर हुए फरार, रोते हुए पति बोला- दो दिन...

सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा, अब मां ने बरसाए थप्पड़; पिटाई के बाद भी बोली- 'मर्जी के...