Edited By Umakant yadav,Updated: 13 Aug, 2020 03:27 PM
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र में भारी बारिश के कारण कच्ची दीवार ढहने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी जबकि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र में भारी बारिश के कारण कच्ची दीवार ढहने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी जबकि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।
थाना प्रभारी अरशद खान ने बृहस्पतिवार को बताया कि 55 वर्षीय राम अचल का कच्चा मकान हलियापुर कस्बे में है। बुधवार रात भारी बारिश के चलते दीवार ढह गयी, जिसके मलबे में दबकर राम अचल और उनके पुत्र 16 वर्षीय राम हृदय की मौत हो गयी।
खान ने बताया कि हादसे में राम अचल की पत्नी बचाना देवी और पुत्री आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।