दादा-पोती का रिश्ता तार-तार: आम खिलाने के बहाने ले गया पुराने घर, पोती पर डोल गई 75 साल के दादा की नियत, हैवान ने दरिंदगी की हदें की पार...

Edited By Purnima Singh,Updated: 14 Jun, 2025 03:55 PM

grandfather raped his granddaughter

यूपी की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दादा और पोती का पवित्र माना जाने वाला रिश्ता कलंकित हो गया है .....

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां दादा और पोती का पवित्र माना जाने वाला रिश्ता कलंकित हो गया है। जिले के बंथरा इलाके में शुक्रवार को एक 75 साल बुजुर्ग ने 6 साल की मासूम पोती का बलात्कार किया। यह बुजुर्ग रिश्ते में बच्ची का दादा था। हैवानियत की इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
बकौल पुलिस, घटना के दिन पीड़िता का पिता काम पर था और मां रिश्तेदारों से मिलने निकली थी। 6 साल की यह बच्ची अपनी 4 साल की छोटी बहन और ढाई साल के भाई के साथ घर पर अकेली थी। दोपहर करीब 2:30 बजे, वह दादा बच्ची के घर पहुंचा और उसे आम खिलाने का लालच दिया। दादा ने बच्ची को 20 रुपये थमाए और अपने पुराने मकान पर ले गया। वहां उसने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। दादा का पुराना मकान पीड़िता के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर था। बता दें कि पीड़िता दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा है। 

मां ने दर्ज कराई एफआईआर 
शाम ढलते ही जब मां घर लौटी, तो बच्ची ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई। मां ने हिम्मत जुटाते हुए शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बंथरा थाने के प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने वादा किया है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!