Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Dec, 2019 12:57 PM
समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग दुर्घटना में मारे गए 43 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सरकार से प्रभावितों की मदद करने का अनुरोध किया है।
नई दिल्ली/लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग दुर्घटना में मारे गए 43 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सरकार से प्रभावितों की मदद करने का अनुरोध किया है।
सपा ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली की अनाज मंडी इलाके में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु हृदय विदारक घटना। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना एवं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। बचाव कार्य तेज करते हुए पीड़ितों को उचित मुआवजा, उपचार सेवा सुनिश्चित करे सरकार।'
बता दें कि, दिल्ली में एक आग हादसे में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं।