Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Nov, 2023 03:39 PM

Govardhan Puja: देशभर में दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का त्योहार मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करने का विधान...
Govardhan Puja: देशभर में दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का त्योहार मनाया जाता है। हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 13 नवंबर के बजाए 14 नवंबर को की जाएगी। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान और गिरिराज जी के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। इस अवसर को लेकर आज यानी सोमवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।

गोवर्धन पूजा के अवसर के चलते आज सोमवार के दिन मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। लोग बड़ी तदाद में मंदिर पहुंचे और द्वारिकाधीश भगवान की पूजा आराधना कर मनोकामना मांगी। गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाते हैं। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा करने का विधान है। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने देवताओं के राजा इंद्र के अहंकार को नष्ट किया था। इस दिन मंदिरों के अलावा कॉलोनी आदि में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान के बड़े सुंदर प्रतिरूप बनाकर पूजा की जाती है।

डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं
गोवर्धन पूजा उत्सव को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण जी आपके जीवन में सुख समृद्धि व धन-वैभव की वर्षा करें।"
यह भी पढेंः महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप: दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां के होम स्टे होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ 5 युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके सिर पर कांच की बोतलें फोड़ी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।