Gorakhpur News: यूपी STF ने गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में किया ढेर, 1 लाख रुपए का था इनामी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jan, 2024 08:54 AM

gorakhpur news up stf kills gangster vinod upadhyay in encounter

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में यूपी एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। गोरखपुर पुलिस ने विनोद कुमार उपाध्याय पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि...

(अश्वनी सिंह)Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में यूपी एसटीएफ ने बड़े माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। गोरखपुर पुलिस ने विनोद कुमार उपाध्याय पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर विनोद उपाध्याय अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका था। शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय का एनकाउंटर यूपी एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया।

यूपी STF ने गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को एनकाउंटर में किया ढेर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को तड़के जब यूपी एसटीएफ की टीम ने उसे घेरा तो वो बचने के लिए उन पर फायरिंग करने लगा। जिसके बाद यूपी एसटीएफ टीम की जवाबी कार्रवाई में उसे एसटीएफ की गोली लगी। गोली लगने के बाद उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

एक थप्पड़ ने बना दिया विनोद उपाध्याय को गैंगस्टर
बताया जा रहा है कि विनोद उपाध्याय उस समय चर्चा में आया था जब उसने एक थप्पड़ मारे जाने की वजह से उस शख्स की हत्या कर दी थी। विनोद उपाध्याय की जुर्म की दुनिया में एंट्री इसी वारदात के जरिए हुई थी। दरअसल साल 2004 में गोरखपुर जेल में बंद अपराधी जीतनारायण मिश्र ने किसी बात पर विवाद होने के बाद उसे थप्पड़ जड़ दिया था। जिसका बदला लेने के लिए विनोद ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी।

विनोद उपाध्याय को 7 महीनों से ढूंढ रही थी यूपी STF की टीम
विनोद उपाध्याय को 7 महीनों से यूपी एसटीएफ और गोरखपुर क्राइम ब्रांच की टीम ढूंढ रही थी। उपाध्याय उत्तर प्रदेश के माफियाओं की टॉप 10 लिस्ट में शामिल था। विनोद उपाध्याय अयोध्या जिले के पुरवा का रहने वाला था और बीते साल सितंबर महीने में यूपी पुलिस ने उस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!