गोण्डा... दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Feb, 2022 05:16 PM

gonda  accused of rape and murder arrested after police encounter

उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नाबालिग बालिका की हत्या कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के नवाबगंज क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नाबालिग बालिका की हत्या कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात नवाबगंज क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद नाबालिग बालिका की हत्या कर दी गयी थी। मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी महेश यादव को पकड़ने गयी तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में महेश घायल होकर गिर पड़ा जिसके बाद उसे धर दबोचा गया। उसे इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!