मथुराः मंदिर के लिए घर से निकली महिला को अगवा कर गैंगरेप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Sep, 2019 11:34 AM

gang raped after a woman who came out of the house for a temple

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि कोकिलावन स्थित शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा करने निकली एक महिला से दो परिचित और दो अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया...

 

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। पुलिस ने बताया कि कोकिलावन स्थित शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा करने निकली एक महिला से दो परिचित और दो अज्ञात लोगों ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला शुक्रवार की रात कोकिलावन के शनिदेव के मंदिर की परिक्रमा के लिए घर से निकली थी। रास्ते में कार से गुजर रहे उसके दो परिचितों ने उसे लिफ्ट देने का आग्रह किया लेकिन उसने मना कर दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक दो परिचितों और दो अनजान लोगों ने महिला से बलात्कार किया।

बाद में किसी तरह लोगों की मदद से उसने पुलिस को इत्तिला दी तो एसएसपी शलभ माथुर खुद मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, "इस घटना में जो भी दोषी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!