G 20 Summit: ताज का दीदार करेंगे शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमान, इस दिन आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा स्मारक

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Feb, 2023 11:24 PM

g 20 summit guests attending the summit will see the taj

जी-20 सम्मिट की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इसी क्रम में  शिखर सम्मेलन के मेहमानों का दल 11 से 13 फरवरी तक आगरा का दौरा करेगा और इस दौरान वे मोहब्बत की निशानी ताजमहल और अन्य स्मारकों का दीदार करेंगे।

आगरा: जी-20 सम्मिट की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इसी क्रम में  शिखर सम्मेलन के मेहमानों का दल 11 से 13 फरवरी तक आगरा का दौरा करेगा और इस दौरान वे मोहब्बत की निशानी ताजमहल और अन्य स्मारकों का दीदार करेंगे।
PunjabKesari
पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया
अधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल आम लोगों के लिए पूरे दिन बंद रखा जाएगा। विदेशी मेहमानों के दौरे के मद्देनजर ताजमहल की दीवारों को साफ किया जा रहा है और मोबाइल नेटवर्क के लिए दोनों द्वार के पास अस्थायी टावर लगाए गए हैं। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। एयरपोर्ट से ताजमहल तक के मार्ग को आकर्षक लाइटों और चित्रकारियों के साथ फूलों से सजाया जा रहा है।
PunjabKesari
11 फरवरी को आगरा किला और 12 को ताज आम लोगों के लिए रहेगा बंद 
जानकारी के मुताबिक, आगामी 11 फरवरी से 13 फरवरी तक 182 विदेशी मेहमानों का दल आगरा आने वाला है। इसको लेकर शहर में युद्ध स्तर की तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार को पुरातत्व निदेशक बसंत कुमार स्वर्णकार ने ताजमहल के अंदर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। बुधवार को पुरातत्व अधीक्षक राजकुमार पटेल ने बताया की संस्कृति मंत्रालय के निर्देश पर विदेशी मेहमानों के लिए 11 फरवरी को आगरा किला और 12 फरवरी को ताजमहल आम लोगों के लिए पूरे दिन बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की वेबसाइट पर टिकट की बिक्री भी इन दोनों दिनों के लिए बंद कर दी गयी है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!