Edited By Ramkesh,Updated: 05 Mar, 2021 03:32 PM
उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र में सगाई के कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव एवं लाठी डंडे चले। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो...
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र में सगाई के कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव एवं लाठी डंडे चले। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मामला इज़्ज़तनगर थाना क्षेत्र के कंजादासपुर की है, जहां एक घर में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान डीजे को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर पथराव करने लगे इस बवाल में कई लोग घायल भी हो गए है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई की गई। दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाता है। उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।