बसपा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी का निधन, गुर्दे की बीमारी से थे ग्रस्त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Apr, 2021 10:31 AM

former bsp mla purushottam dwivedi passed away

बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। द्विवेदी वर्ष 2007 में नरैनी सीट से दस्यु सरगना अंबिका उर्फ ठोकिया की मां पियरिया देवी को हराकर विधायक चुने गए थे। वह साल 2010...

बांदा: बांदा जिले के नरैनी क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी का गुरुवार शाम निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। द्विवेदी वर्ष 2007 में नरैनी सीट से दस्यु सरगना अंबिका उर्फ ठोकिया की मां पियरिया देवी को हराकर विधायक चुने गए थे। वह साल 2010 में चर्चित शीलू निषाद बलात्कार कांड में दोषी पाए गए थे और उन्हें 10 साल की सजा हुई।

इस समय वह उच्च न्यायालय से जमानत पर थे। पूर्व विधायक के बेटे मयंक द्विवेदी ने बताया कि मेरे पिता गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थे और कुछ दिन पहले एसजीपीजीआई लखनऊ में उनका किडनी प्रतिरोपण हुआ था। उन्होंने गुरुवार की शाम करीब 5 बजे अतर्रा स्थित अपने निजी आवास में अंतिम सांस ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!