फिरोजाबाद: ग्लास एक्सपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 May, 2022 05:26 PM

firozabad fierce fire broke out in glass export godown

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के समीप कांच की एक्सपोर्ट यूनिट के एक गोदाम में गुरुवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गयी। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के समीप कांच की एक्सपोर्ट यूनिट के एक गोदाम में गुरुवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गयी। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।       

पुलिस के अनुसार शहर के दक्षिणी थाना क्षेत्र स्थित नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में एनएन ग्लास के गोदाम में आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपयों का माल जलकर खास हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस इलाके में आग लगने की यह घटना हुई वहां बड़ी तादाद में ग्लास कारखाने हैं। खास बात ये है कि यह सभी कारखाने नेचुरल गैस से संचालित होते हैं। इसलिए आग लगने के बाद आसापास के कारखानों में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल पर पहुंचे फिरोजाबाद के एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एनएन ग्लास कारखाने में आग लगने की जानकारी मिलने पर पूरे जनपद से दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गयी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आंकलन कराया जायेगा। यह संवदेनशील इलाका होने के कारण आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 27 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!