आगरा में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में लगी आग, जलकर कई दस्तावेज राख

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Mar, 2022 08:17 PM

fire breaks out in punjab and sind bank branch in agra

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर स्थित एक सरकारी बैंक की शाखा में आग लगने से कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। इस संबंध में थाना सिकंदरा के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पंजाब एंड सिं...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर स्थित एक सरकारी बैंक की शाखा में आग लगने से कई दस्तावेज जलकर राख हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। इस संबंध में थाना सिकंदरा के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा में बुधवार सुबह शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसे गुरुद्वारों के सेवादारों द्वारा बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि आग से कुछ कागजात जल गए, हालांकि ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि मिली जानकारी अनुसार आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल परिसर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में बुधवार सुबह आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग की जानकारी होने पर गुरुद्वारा पर मौजूद सेवादारों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन आग से बैंक के अंदर मौजूद कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि सेवादारों के प्रयासों की बदौलत कोई नकदी आग की चपेट में नहीं आई। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!