मेरठ में सिलेंडर में रिसाव से घर में लगी आग, दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Apr, 2026 12:29 PM

fire breaks out in house in meerut due to cylinder leak

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मकान में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण लगी आग लगने के बाद दम घुटने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की लोधी वाली गली में बृहस्पतिवार...

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मकान में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण लगी आग लगने के बाद दम घुटने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की लोधी वाली गली में बृहस्पतिवार देर रात हुई। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था और माचिस जलाते ही आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक योगेश नामक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो चुकी थी और वह आंशिक रूप से झुलस भी गया था। 

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए दमकल विभाग के साथ समन्वय कर जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : मियां-बीवी में हुआ झगड़ा... तो पति बना दरिंदा, पत्नी की नाक और गाल दांतों से नोच डाले, चेहरे पर लगे 10 टांके 

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक और गालों को दांतों से बुरी तरह काट लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव के रहने वाले अमरुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन पाना की शादी राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी फूल के साथ हुई थी। अमरुद्दीन के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर तकरार होती थी ... पढ़ें पूरी खबर ....

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!