अपर्णा यादव की मां सहित 5 पर FIR, जमीन घोटाले में लखनऊ पुलिस का एक्शन, UP में मचा सियासी घमासान; जानिए कौन हैं मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्‍ट?

Edited By Purnima Singh,Updated: 20 Sep, 2025 12:12 PM

fir lodged against aparna yadav s mother

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रियदर्शिनी-जानकीपुरम योजना में भूखंड आवंटन में कथित अनियमितता के मामले में सतर्कता अधिष्ठान ने अम्बी बिष्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है ....

Lucknow News : लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रियदर्शिनी-जानकीपुरम योजना में भूखंड आवंटन में कथित अनियमितता के मामले में सतर्कता अधिष्ठान ने अम्बी बिष्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अम्बी बिष्ट उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव की मां और समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव की समधन हैं। 

यह मामला वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राठौर (लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन उप सचिव), अम्बी बिष्ट (लखनऊ विकास प्राधिकरण की तत्कालीन संपत्ति अधिकारी), सुरेश विष्णु (लखनऊ विकास प्राधिकरण के तत्कालीन वरिष्ठ लागत लेखाकार) और उनके सहायक शैलेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले में कहा गया है कि वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राठौर, अम्बी बिष्ट, सुरेश विष्णु और शैलेंद्र कुमार गुप्ता भूखंड आवंटन में अनियमितता में शामिल थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!