डिप्टी CM बृजेश पाठक ने मुलायम सिंह यादव का जाना हालचाल, ज्ञानवापी मामले में टला फैसला, पढ़े यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Oct, 2022 06:05 PM

deputy cmpathak knows mulayam decision in gyanvapi read 10 big news of up

लखनऊ: मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सपा समर्थक और उनके शुभचिंतक उनका हालचाल जानने के लिए मेदांता पहुंच रहे है।

लखनऊ: मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। सपा समर्थक और उनके शुभचिंतक उनका हालचाल जानने के लिए मेदांता पहुंच रहे है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेदांता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव से मुलाकात कर मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना। उन्होंने नेता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन हेतु कामना की।

ज्ञानवापी मामले में फैसला टला, कार्बन डेटिंग में आज आने वाला था कोर्ट का फैसला
लखनऊः  ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट ने कार्बन डेंटिग के फैसले की सुनवाई टाल दी है। अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी। दरअसल कोर्ट आज इस मामले पर फैसला सुनाने वाला था।

AMU: हिंदू छात्र के साथ मारपीट, हाथ में बधा कलावा उतरवाया, लगवाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सिविल लाइन थाना इलाके के एएमयू सुलेमान हॉल से शुक्रवार की सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है

सियासी दुनिया में प्यार से 'नेता जी' कहे जाने वाले मुलायम की हालत अब भी चिंताजनक
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं।

नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर...अफरा-तफरी का माहौल
नोएडा: राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा के सेक्टर-3 में शुक्रवार को एक फैक्ट्री में आग लग गयी जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की 10-12 गाड़ियां तैनात की गयीं।

टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने CM योगी से की मुलाकात, प्रदेश के चहुमुखी विकास को लेकर की चर्चा
लखनऊ: देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं और उत्तर प्रदेश के चहुमुखी विकास को लेकर चर्चा की।

कांग्रेस पर बरसे भूपेंद्र सिंह चौधरी ने, कहा- राहुल गांधी को पाकिस्तान से यात्रा शुरू' करनी चाहिए
बलिया: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस में जारी अंतर्विरोध का हवाला देते हुए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा' शुरू करने की सलाह दी।

अयोध्या में लगेगी विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति, 251 मीटर ऊंची होगी भगवान श्री राम की प्रतिमा
अयोध्या: उत्तर प्रदेश में जब से राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है, योगी सरकार अयोध्या को टूरिस्ट स्पॉट बनाने में जुटी है। अब इसी क्रम में सरकार भगवान श्री राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ती लगाकर अयोध्या को एक और तोहफा देने जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश- 15 नवंबर तक सड़कें हों गड्डामुक्त 
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। गुरुवार को आहूत उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उक्त अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


झांसी के बबीना फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा: युद्धाभ्यास के दौरान फटी T- 90 टैंक की बैरल, दो सैनिक शहीद
झांसी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी जिले में बबीना कैंट रेंज (Babina Cantt Firing Range) फायरिंग में युद्धाभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया है।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

252/7

47.4

Australia are 252 for 7 with 2.2 overs left

RR 5.32
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!