कुशीनगरः तीन दिन से लापता व्यक्ति का गन्ने के खेत में मिला शव, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Feb, 2023 06:12 PM

dead body of a person missing for three days found in sugarcane field

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव  में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच...

कुशीनगरः तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खिरिया गांव  में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक हाल ही में विदेश से लौटा था। जो अचानक गायब हो गया। खोजबीन के बाद न मिलने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। गुरूवार को गांव से करीब 200 मीटर पूरब में 11 बजे एक गन्ने के खेत से लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में  एक व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी तो मृतक की पहचान हो पाई। मृतक तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मछरिया बसंत भारती के नौगांवा टोला निवासी हरि मद्धेशिया के बेटे मुन्ना मद्धेशिया (50) के रूप में हुई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

PunjabKesari

ओमान से लौटा था मृतक
जानकारी के अनुसार मृतक मुन्ना मद्धेशिया करीब चार वर्षों से सऊदी देश के ओमान शहर में काम करते थे। मृतक के पुत्र आनंद ने बताया कि अभी उसके पिता 10 फरवरी को ही गांव लौटे थे। 13 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के पास स्थित अपने बड़े पुत्र आनंद की दुकान से घर के लिए निकले और घर नहीं पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार, 14 फरवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस मामला पंजीकृत करके जांच में जुटी थी। बृहस्पतिवार को लगभग 11 बजे खिरिया निवासी अवध किशोर सिंह के खेत में गन्ना काटा जा रहा था। इसी बीच लोगों ने एक शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।

PunjabKesari

पिता का किसी से कोई विवाद नहीं थाः पुत्र
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक का गला करीब दो इंच गहराई तक कटा है और दाहिने हाथ में सब्जी काटने वाला एक चाकू भी मिला है। मृतक के पुत्र के अनुसार, उनके पिता का किसी से कोई विवाद नहीं था। लेकिन गले पर कटे का निशान और खून से सने कपड़े किसी दूसरे तरफ इशारा करते हैं।

तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगीः पुलिस अधीक्षक
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। तथ्यों की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!