भाजपा नेता के घर आपत्तिजनक हालत में मिली विवाहिता, ग्रामीणों ने खुलवाया दरवाजा तो उड़ गए होश, चार दिनों से लापता थी महिला

Edited By Purnima Singh,Updated: 04 May, 2025 12:41 PM

married woman found in objectionable condition at bjp leader s house

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चार दिन से लापता एक शादीशुदा महिला गांव के ही पूर्व प्रधान के घर बंधक मिली.......

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चार दिन से लापता एक शादीशुदा महिला गांव के ही पूर्व प्रधान के घर बंधक मिली। परिवार के लोगों ने उसे मुक्त कराया। फिर गुस्साई भीड़ ने पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय पत्नी चार दिन से लापता थी। युवक का आरोप है कि पुलिस को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी दी गई थी, लेकिन न तो रिपोर्ट दर्ज हुई और न ही महिला का पता लग सका। किसी तरह युवक को पता लगा कि उसकी पत्नी पूर्व प्रधान के घर बंधक है। इस पर परिवार के लोग शनिवार तड़के क्षेत्र के ही पूर्व प्रधान प्रमोद शर्मा के घर पहुंच गए। लोगों ने महिला को बंधक से मुक्त कराया। फिर पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। 

पूर्व प्रधान के भाई हैं भाजपा नेता 
बता दें कि पूर्व प्रधान के भाई विनोद शर्मा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। विनोद शर्मा का कहना है कि गांव में एक ही ब्राह्मण परिवार है। बाकी सभी यादव हैं। गांव के लोग परिवार को यहां से भगाना चाहते हैं। गांव में भाई प्रधान रह चुका है। दूध का कारोबार भी है। ठीक- ठाक जमीन भी है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसी के चलते षड्यंत्र रचा गया है। 

भाजपा नेता ने लगाया यह आरोप 
भाजपा नेता विनोद शर्मा ने आरोप लगाया कि महिला को ग्रामीण साथ लेकर आए और आरोप लगा दिया। भाई को फंसाने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे में महिला को साथ लेकर आते लोग दिख रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

206/4

20.0

Rajasthan Royals

173/7

17.4

Rajasthan Royals need 34 runs to win from 2.2 overs

RR 10.30
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!