कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 8 वर्ष की बच्ची के साथ इमाम ने किया था दुष्कर्म

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Jul, 2022 04:37 PM

court sentenced the poor to life imprisonment imam had raped an 8 year old girl

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है।

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट आरोपी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है।

बता दें कि किसनी गांव की मस्जिद में लगभग 10 वर्षों से इमाम बच्चियों को इस्लामी शिक्षा देता था। आरोपी ने एक दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए 8 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।  इस दौरान पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा। उसके बाद आरोपी  ने डरा धमका कर अल्लाह और कुरान की कसम देकर चुप करा दिया।

वहीं जब घर पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ गई।  प्राइवेट पार्ट से खून निकलता देखकर परिजन घबरा गए।  परिजनों पूछताछ की फिर पीड़िता ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। आनन- फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुर्ष्म का केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया था। फिलहाल कोर्ट ने 5 महीने के अन्दर ही दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!