UP में कोरोना ने बढ़ाई चिंता,  24 घंटे में 4228 नये मामले आए सामने

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Jan, 2022 06:46 PM

corona raised concern in up 4228 new cases surfaced in 24 hours

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,19,256 सैंपल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटी पीसीआर जांच के लिए 1,20,344 सैंपल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 4228 नये मामले आये हैं। प्रदेश में...

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,19,256 सैंपल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटी पीसीआर जांच के लिए 1,20,344 सैंपल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 4228 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,42,09,031 सैंपल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घंटे में 119 तथा अब तक कुल 16,88,224 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 12,327 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 11,959 लोग होम आइसोलेशन में है। 

PunjabKesari
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोगों को पहली डोज 13,05,03,000 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.52 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,68,83,945 लगायी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 52.15 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,73,86,945 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 12,16,167 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 8.68 प्रतिशत है। प्रदेश में कल 06 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 17,20,551 डोज दी गयी। 

उन्होंने ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। उन्होने कहा कि कोविड टीकाकरण कराने से ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं के बराबर हो रही है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!